कलिकाल के संहारक, भक्तों के पालक, श्रीहरि के दशम अवतार भगवान् श्रीकल्कि के निर्माणाधीन धाम “श्री कल्कि धाम” संभल में श्रद्धेय गुरुवर श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी के पावन सान्निध्य में मासिक सत्संग का दिव्य आयोजन सम्पूर्ण हुआ।
पूज्य गुरुदेव द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य षोडशोपचार विधि पूर्वक पूजन एवं यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया तदुपरांत उपस्थित श्रद्धालुगणों को पूज्य गुरुदेव ने चारों पुरुषार्थों (धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष) को शास्त्रसम्मत विधि से पालन करने एवं भगवान् श्री कल्कि की कृपा कथाओं का उपदेश दे कर कृतार्थ किया।