|| कलियुग का उद्धार - श्री कल्कि अवतार || 

|| कलियुग का उद्धार - श्री कल्कि अवतार || 

श्री कल्कि धाम में मासिक सत्संग संपन्न

श्री कल्कि धाम की पावन धरा पर प्रतिमाह आयोजित होने वाला मासिक सत्संग केवल धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मशुद्धि का महोत्सव है।

इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु, साधक और भक्तगण एकत्र होकर वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य यज्ञ अनुष्ठान और भजन-कीर्तन के उपरान्त परम पूज्य गुरुदेव श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज के जीवनोपयोगी दिव्य वचनों का श्रवण कर आज के दिवस को सार्थक बनाया।

पूज्य गुरुदेव जी महाराज अपने प्रवचन में गहन शास्त्रीय ज्ञान, आधुनिक जीवन के प्रश्न और सरल समाधान की युति एक साथ सम्प्रेषित कर सनातन धर्मावलम्बियों को जीवन का उत्तम मार्ग दिखा कर भगवान् श्री कल्कि नारायण की कृपा कथाओं से परिचित कराया।