नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री कल्कि धाम तीर्थ क्षेत्र की नींव भराई कार्यक्रम में शिला पूजन हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री, विधायक मुज़फ्फरनगर श्री कपिल देव अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आचार्य प्रमोद कृष्णम जी के पावन सान्निध्य में वेद मन्त्रों की ध्वनि के मध्य मंत्री जी ने पूजन अर्चन विधिपूर्वक संपन्न किया।