|| कलियुग का उद्धार - श्री कल्कि अवतार || 

|| कलियुग का उद्धार - श्री कल्कि अवतार || 

श्री कल्कि धाम स्थापना दिवस एवं भू- उत्खनन समारोह

उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी ने दान देने का आह्वान करते हुए कहा की इससे बड़े-बड़े काम हो जाते हैं। 10 रूपये कमाने पर एक रुपया दान करना चाहिए। गुजरात में जनसेवा के बड़े कार्य दान से हो जाते हैं। उत्तर प्रदेश में भी यह परंपरा देखने को मिली है। रामलला मंदिर निर्माण बिना सरकारी मदद के हो रहा है। उन्होंने श्री कल्कि धाम के लिए पांच लाख 11 हजार 111 रूपये दान देने की घोषणा की। राज्यपाल श्री कल्कि धाम के स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए बोलीं कि भागवान कल्कि का मंदिर का निर्माण ऐसे ही नहीं हो रहा है, इसके लिए श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मंदिर के निर्माण के लिए आचार्य जी ने 18 वर्ष का काफी लंबा संघर्ष किया है। उनके संघर्ष का नतीजा है कि यहाँ आज भगवान कल्कि के भव्य धाम का निर्माण होने जा रहा है। जो देश ही नहीं दुनियाभर में भारत की पहचान बनेगा।

माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी ने शिला पूजन के बाद कुदाल से किया भू- उत्खनन

श्री कल्कि धाम के प्रथम स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि रहीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जी ने कुदाल का पूजन किया और स्वयं उससे भूमि की खोदाई के कार्य का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी व अन्य साधु- संतों के साथ शिला का पूजन किया और गर्भ गृह की परिक्रमा की।